New Call Rate Plan Of All Telecom Companies (Airtel, Jio, Vodafone, Idea and BSNL) In India 2019 in Hindi
इस समय पूरे भारत में लगभग ८० करोड़ (800 million) उपभोक्ता हैं. इन सबको सेवा प्रदान करने वाली कंपनियां इस समय खुद को घाटे में बता रही हैं और इसलिए वे अपने सेवा मूल्य में वृद्धि कर रही हैं. हालाँकि कुछ कम्पनियाँ इसको सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के लिए उठाया गया कदम बता रही हैं. इससे आम आदमी की जेब पर जरूर असर पड़ेगा. इन टेलीकॉम कंपनियों के बढ़ाए हुए मूल्य के कारण आपका मोबाइल का खर्चा लगभग 40 % तक बाद जाएगा. ख़बरों की माने तो सबसे ज्यादा नुकसान Vodafone को हुआ है.
Vodafone को 50922 करोड़ का और Airtel Bharti को लगभग 23045 करोड़ का घाटा हुआ है. ऐसा कहा जा रहा है कि समायोजित सकल आय (AGR) पर दिए वाले राजस्व के कारण यह स्थिति हो गई है. आपको बता दें कि इसके बारे में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह कार्यवाही की गई.
Vodafone को 50922 करोड़ का और Airtel Bharti को लगभग 23045 करोड़ का घाटा हुआ है. ऐसा कहा जा रहा है कि समायोजित सकल आय (AGR) पर दिए वाले राजस्व के कारण यह स्थिति हो गई है. आपको बता दें कि इसके बारे में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह कार्यवाही की गई.
इस तरह से कंपनियों ने अपने मूल्य में वृद्धि करके सामान्य नागरिकों को झटका दे दिया. अब बात करते हैं कि
New Call Rate क्या हैं:-
Jio New Call Rate:-
पूरे भारत में इस समय Reliance Jio के लगभग 34.8 करोड़ ग्राहक हैं. जिओ ने October 10, 2019 में अपने सेवा मूल्य में परिवर्तन करना शुरू कर दिया था. शुरुआत उसने जिओफोन से की थी. अधिक जानकारी के लिए आप Jio New Call Rate 2019 click करें.
New Jio Plan:- वर्तमान मे Jio के 'All in One' प्लान में 149, 222, 333, 444 इस समय अधिक लोकप्रिय है:-
Jio का 149 Plan:- Jio का 149 प्लान पहले तो 28 दिनों के लिए था. इसमें उपभोक्ता को All Network पर Free Calling और डेढ़ जीबी डाटा के साथ 100 SMS प्रतिदिन मिलते थे लेकिन अब आप इसे 24 दिनों तक ही उपयोग कर सकेंगे। इसमें आपको Jio2Jio Calling Free और अन्य Network पर Call के लिए 300 Minute ही मिलेंगे।
Jio का 222, 333.444 Plan:- आपको ये 'All in One' प्लान क्रमशः 28, 56, 84 दिनों के लिए मिलते हैं. इसमें Other Network पर Calling के लिए 1000 Minute मिलते हैं. इससे अधिक Call करने के लिए आपको न्यूनतम 10 रूपये का Top-up डलवाना होता है. इसमें आपको 7.47 रूपये मिलते हैं और Call 6p/m कटते हैं. इसके आलावा आपको दो जीबी डाटा भी प्रतिदिन मिलता है.
Jio का 555 Plan:- इसमें आपको 444 वाले Plan की तरह ही सब मिलता है लेकिन Other Network पर Calling के लिए आपको तीन गुना मिनट मिल जाते हैं.
Airtel New Call Rate:-
Airtel ने भी December 03, 2019 से अपने सेवा मूल्य में वृद्धि की है। इससे पहले Airtel के 'All in One' रिचार्ज 169, 199, 249, 399 थे लेकिन हाल ही में हुई बढ़ोत्तरी से उसके ग्राहकों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। Airtel के पूरी दुनिया में 303.08 Million ग्राहक हैं। हालाँकि विकिपीडिया के अनुसार भारत में Airtel के 149.29 Million ग्राहक हैं। Airtel की नई नियमावली के अनुसार उसके रिचार्ज इस प्रकार हैं:-
Airtel का 148 Plan:- यह रिचार्ज ग्राहक को Airtel to Airtel फ्री कॉल की सुविधा उपलब्ध कराता है जबकि अन्य के लिए 1000 मिनट मिलेंगे। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को 2 GB डाटा के साथ 300 भी मिलेंगे। यह 28 दिनों तक के लिए वैध होगा।
Airtel का 248 Plan:- Airtel के पहले के 169 और 199 के प्लान को जोड़कर इस Plan को तैयार किया गया है। Airtel के ₹248 की Recharge Plan में उपभोक्ता को 1.5 GB डाटा प्रतिदिन मिलेगा और साथ ही में Airtel to Airtel Free Call मिलेगा। Other Network के लिए 1000 मिनट मिलेंगे। यह भी 28 दिनों के लिए वैध रहेगा।
Airtel का 248 Plan:- Airtel के पहले के 169 और 199 के प्लान को जोड़कर इस Plan को तैयार किया गया है। Airtel के ₹248 की Recharge Plan में उपभोक्ता को 1.5 GB डाटा प्रतिदिन मिलेगा और साथ ही में Airtel to Airtel Free Call मिलेगा। Other Network के लिए 1000 मिनट मिलेंगे। यह भी 28 दिनों के लिए वैध रहेगा।
Airtel का 298 और 398 Plan:- Airtel ने ये दोनों Plan 249 के लिए रखा है। यह 28 दिनों के लिए वैध रहेेंगे जिसमें क्रमशः 2 और 3 GB डेटा मिलेगा। आपको नीचे दिए गए Chart से पूरी स्थिति समझने में आसानी होगी:-
Vodafone New Call Rate:-
विकिपीडिया के अनुसार, August31, 2019 को Vodafone-Idea के 375.07 ग्राहक थे। आपको याद होगा कि इसके एक वर्ष पहले ही August 31, 2018 को vodafone-idea Merge हुुए थे।
Vodafone ने भी अपने रिचार्ज कुछ इस प्रकार से परिवर्तित किया है:-
Vodafone का 149 Plan:- Vodafone ने अपने ग्राहकों को Call करने के लिए इस Recharge Plan को Offer किया है। इसमें उपभोक्ताओं को Airtel के 148 Plan की तरह ही सब मिलता है, 2 GB डाटा, 1000 FUP Minute और 300 SMS उसके ग्राहकों को मिलेंगे।
Vodafone का 249 Plan:- 28 दिनों की वैधता वाले Vodafone के 249 Plan में ग्राहक को 1.5 GB डाटा, Vodafone to Vodafone Free Calls और 100 SMS प्रतिदिन मिलेंगे। Other Network पर Call करने के लिए ग्राहक को 1000 Minute मिलेंगे।








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आपका पुनः स्वागत है। आपको देवलक्ष्य की सेवाएं एवं जानकारियां कैसी लगी, कृपया इसके लिए एक टिप्पणी जोड़ें।